सीवान, अप्रैल 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य द्वारा महिला शिक्षिकाओं के उत्पीड़न, भ्रष्टाचार व मनमानी को लेकर कॉलेज परिसर से शुरू हुआ शिक्षकों का आंदोलन अब विश्वविद्यालय तक पहुंच गया है। डीएपी पीजी कॉलेज के शिक्षक 7 अप्रैल को जेपीयू मुख्यालय में धरना देंगे। शिक्षक संघ की गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। वहीं, शिक्षक संघ ने डीएवी पीजी कॉलेज के प्राचार्य को परीक्षा कार्य से अलग रखते हुए किसी वरिष्ठ शिक्षक को आगामी परीक्षा के लिए केन्द्राधीक्षक बनाने के लिए विश्वविद्यालय को पत्र भेजा है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ धनंजय यादव व सचिव पवन कुमार ने बताया कि प्राचार्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर कॉलेज शिक्षक 7 अप्रैल को विश्वविद्यालय मुख्यालय पर धरना देंगे। इस दिन सभी शिक्षक मास कैजुअल लीव पर रहकर धरना क...