छपरा, जून 10 -- छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जय प्रकाश विश्वविद्यालय ने सीबीसीएस आधारित एमए, एमएससी एवं एमकॉम तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023-25) परीक्षा 2024 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 25 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी। ग्रुप-ए की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा ग्रुप-बी की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

परीक्षा कार्यक्रम विवरण परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार 25 जून को सीसी-10, 30 जून को सीसी-11, 2 जुलाई को सीसी-12, 3 जुलाई को सीसी-13, 4 जुलाई को सीसी-14 तथा 6 जुलाई को एईसीसी-2 की परीक्षा आयोजित होगी। वहीं 8 से 10 जुलाई तक प्रायोगिक एवं मौखिक परीक्षा (प्रैक्टिकल/वाइवा) संबंधित पीजी विभागों में होगी। विश्वविद्यालय ने विषयों को दो समूहों में विभाजित किया है। ग्रुप-ए में गणित, रसायनशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, प्...