छपरा, मई 20 -- 20 जून तक कर सकेंगे आवेदन, शिक्षाविदों में बढ़ी चर्चा जनवरी 2027 में वर्तमान कुलपति का हो रहा कार्यकाल समाप्त फोटो : जेपीयू बिल्डिंग छपरा, हिन्दुस्तान संवाददाता।

नए कुलपति की नियुक्ति प्रक्रिया जय प्रकाश विश्वविद्यालय में नए कुलपति की नियुक्ति को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। वर्तमान कुलपति का कार्यकाल जनवरी 2027 में समाप्त हो रहा है। राज्यपाल-सह-कुलाधिपति सचिवालय ने विश्वविद्यालय के कुलपति पद पर नियुक्ति के लिए योग्य और अनुभवी शिक्षाविदों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 की शाम छह बजे निर्धारित की गई है। राजभवन की इस अधिसूचना के बाद जेपीयू के शैक्षणिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विश्वविद्यालय से जुड़े शिक्षक और शिक्षाविद इसे संस्थान में शैक्षणिक सुधार और प्रशासनिक मजबूती की द...