सीवान, सितम्बर 1 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में जेपीयू के सभी अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में स्पॉट एडमिशन के दौरान अधिकतर विषयों में सीट रिक्त रह गई है, या सीट के अनुरुप नामांकन नहीं हुआ। वह भी तब जब सीबीसीएस आधारित चार वर्षीय स्नातक सत्र 2026-2030 में महाविद्यालयों में रिक्त सीटों पर नामांकन का अंतिम अवसर था। बताया जा रहा कि जेपीयू के चार वर्षीय स्नातक कोर्स में पहली बार समाज शास्त्र विषय शामिल किया गया। हालांकि जानकारी के अभाव में इस विषय में नाममात्र का नामांकन हुआ। वहीं अंग्रेजी व अर्थशास्त्र विषय में भी काफी कम नामांकन हुआ। दूसरी तरफ इतिहास, राजनीति विज्ञान व हिन्दी में सबसे अधिक नामांकन हुआ है। सूत्रों के अनुसार, अंगीभूत व संबद्ध महाविद्यालय समेत नवपदस्थापित राजकीय महाविद्यालयों में भी स्पॉट नामांकन के बाद भी 40 से 50 प्रति...