छपरा, दिसम्बर 15 -- छपरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जय प्रकाश विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के चयनित स्वयंसेवकों को मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर में भाग लेने के लिए सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर से रवाना किया गया। कुलपति प्रो. परमेंद्र कुमार बाजपेई ने हरी झंडी दिखाकर स्वयंसेवकों को विदा किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला। कुलपति प्रो. बाजपेई ने कहा कि राष्ट्रीय एकता शिविर युवाओं में देशभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जय प्रकाश विश्वविद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे और वहां से मिले अनुभवों का उपयोग समाज एवं...