छपरा, जून 30 -- जेपीयू की पीजी परीक्षा में बड़ा विवाद: पिछले सत्र का ही प्रश्नपत्र देकर कराई परीक्षा जूलॉजी पेपर-11 में वर्ष बदलकर वही प्रश्न पूछे जाने का आरोप, छात्र संगठन ने उच्चस्तरीय जांच की मांग छपरा। जयप्रकाश विश्वविद्यालय की परीक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। स्नातकोत्तर तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2023-25) के जूलॉजी विषय के पेपर-11 की परीक्षा में पिछले सत्र का ही प्रश्नपत्र दिए जाने का मामला सामने आया है।

छात्र संगठन के आरोप छात्र संगठन आरएसए ने आरोप लगाया है कि वर्ष बदलने के अलावा पूरा प्रश्नपत्र, प्रश्नों का क्रम, पेज नंबर, प्रश्नपत्र कोड और प्रारूप पिछले सत्र (2022-24) के प्रश्नपत्र से पूरी तरह मेल खाता है। संगठन का कहना है कि यदि यह सही है तो यह विश्वविद्यालय की प्रश्नपत्र निर्माण और मॉडरेशन प्रक्रिया पर गंभीर स...