रांची, जुलाई 22 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) रद्द करने की मांग को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। यह याचिका राजेश प्रसाद की ओर से दाखिल की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि आयोग की ओर से कट-ऑफ अंक जारी करने की प्रक्रिया, ओएमआर शीट अपलोड करने तथा परीक्षा परिणाम में सक्षम अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं होने जैसी कई गंभीर अनियमितताएं हुई हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा के 418 अभ्यर्थियों के चयन पर भी सवाल उठाए गए हैं। प्रार्थी ने परीक्षा प्रक्रिया से जुड़ी अन्य कथित अनियमितताओं और शिकायतों का भी उल्लेख करते हुए पूरी प्रारंभिक परीक्षा को निरस्त करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- JPSC परीक्षा घोटाले की जांच तेज, आयोग दफ्तर पर CID का छापा;...