रांची, मार्च 21 -- अधिसूचना जारी :::: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित विशेषज्ञ चिकित्सकों (एनेस्थेसिया) को स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में पदस्थापित कर दिया है। जेपीएससी की अनुशंसा के आलोक में स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव ललित मोहन शुक्ला ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है।जारी अधिसूचना के अनुसार डॉ विनीत गर्ग एवं डॉ विनीत कुमार को एसएनएमएमसीएच, धनबाद, डॉ मोहम्मद एफ आलम, डॉ हरीश बास्के को पीजेएमसीएच, दुमका, डॉ नीरज कुमार को एमजीएमएमसीएच, जमशेदपुर एवं डॉ कार्तिक चंद्र बेसरा को एसबीएमसीएच, हजारीबाग में पदस्थापित किया गया है। संयुक्त सचिव ने कहा है कि इन चिकित्सा शिक्षकों की नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग की अनुशंसा के आधार पर की गई है और भविष्य में आयोग के किसी भी संशोधन का इन पर प्रभाव पड़ेगा। यद...