गिरडीह, अक्टूबर 8 -- बेंगाबाद (गिरिडीह), प्रतिनिधि। जेपीएससी सीजीएल परीक्षा में पेपरलीक मामले के मास्टरमाइंड अभय तिवारी के फरार चल रहे साले सौरभ कुमार उर्फ सौरभ पांडेय के पैतृक आवास पर सीआईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। सीआईडी की टीम ने बुधवार को स्थानीय पुलिस के सहयोग से बेंगाबाद के हाथबोर गांव स्थित उसके घर पर इश्तेहार चिपका कर आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है। यह कार्रवाई सीआईडी थाना रांची के केस नंबर 16/26 से जुड़ा हुआ है। इस कांड का सौरभ कुमार अप्राथमिकी अभियुक्त है और लंबे समय से फरार चल रहा है। गिरफ्तारी नहीं होने पर सीआईडी की टीम उसकी तलाश में जुटी थी। बुधवार को सीआईडी की टीम बेंगाबाद थाना पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ आरोपी के घर पर इश्तेहार चिपका दिया। आत्मसमर्पण नहीं करने पर सीआईडी द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। बता ...