सिमडेगा, अगस्त 17 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड में जेपीएससी, सीजीएल परीक्षा एवं नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितता को लेकर आंदोलनरत छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सरकार छात्र हित में कार्रवाई कर रही है।

आंदोलनरत छात्रों का मुद्दा प्रेसवार्ता के दौरान आंदोलनरत युवाओं और छात्रों के संबंध में पूछे गए सवाल पर विधायक ने आरोप लगाया कि जेपीएससी सहित अन्य परीक्षा एवं नियुक्ति बोर्ड में भाजपा से जुड़े लोग बैठे हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा और नियुक्ति प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायत सामने आने के बाद कांग्रेस और राज्य सरकार ने छात्र हित को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच स...