रांची, सितम्बर 28 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा (जेपीएससी) और सीजीएल में कथित गड़बड़ी और धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में अब पांच अक्तूबर को सुनवाई होगी। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की पीठ ने मामले की सोमवार को सुनवाई की। इस दौरान अदालत ने मामले को सुनवाई के लिए दूसरे बेंच में स्थानांतिरत करने का निर्देश दिया। इसके पूर्व सुनवाई के दौरान कई पक्षों ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। जबकि, प्रार्थी का कहना था कि कोर्ट के पूर्व आदेश के आलोक में अभी तक सरकार ने जवाब दाखिल नहीं किया है। इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन ने जनहित याचिका दायर कर परीक्षाओं में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए इसकी सीबीआई जांच कराने का आग्रह किया है।...