चतरा, अप्रैल 19 -- चतरा प्रतिनधि। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा रविवार को चतरा जिले में शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त और सुव्यवस्थित वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले के कुल 12 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में अभ्यर्थियों की अच्छी भागीदारी रही। प्रशासन की सतर्कता और पुख्ता इंतजामों के कारण कहीं से भी किसी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में कुल 4280 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 2644 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि 1636 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में 2737 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दिया जिसमें 1543 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- रांची के 96 केंद्रों पर ली गई जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा परीक्षा को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.