देवघर, अगस्त 1 -- मारगोमुंडा , प्रतिनिधि। राज्य की दो सबसे बड़ी भर्ती एजेंसियों जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं और सीट के कई पदों पर चयन प्रक्रिया में धांधली और सीटों की खरीद-बिक्री के विरोध में जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष सद्दाम हुसैन के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के छात्रों ने लहरजोरी मोड़ से विभिन्न तरह की लिखे हुए तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च निकाल जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों ने सालों की मेहनत बेकार कब सुनेगी झारखंड सरकार, जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करो, किताबें कहती है मेहनत करो सिस्टम कहता है पैसा भरो, शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा दो, छात्रों का एक ही नारा पारदर्शी हो परीक्षा और नियुक्ति हमारा आदि नारेबाजी करते हुए नावाडीह, भोड़ाडाबर, मारगोमुंडा बाजार, मारगोमुंडा मोड़ होते हुए स्टेडियम पहुंचे, जहां छात्रों ...