बोकारो, अगस्त 9 -- झारखंड में जेपीएससी व जेएसएससी की परीक्षाओं को पूरी तरह पारदर्शी व कदाचार-मुक्त कराने की मांग को लेकर कुंज बिहारी पाठक ने राज्य सरकार को सुझाव भेजे हैं। उन्होंने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को पत्र भेजकर कहा कि लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य व भर्ती व्यवस्था में विश्वास बहाल करने के लिए परीक्षा प्रक्रिया में ठोस सुधार जरूरी है। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने व रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने, बायोमेट्रिक उपस्थिति व फेस रिकॉग्निशन से अभ्यर्थियों का सत्यापन करने की मांग की। प्रश्नपत्र की छपाई से केंद्र तक पहुंचने की प्रक्रिया में डिजिटल ट्रैकिंग व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने का सुझाव दिया। यह भी पढ़ें- झारखंड परीक्षा में गड़बड़ियों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, याचिका में क्या मांगें? उन्होंने प्रश्नपत्र लीक व...