पाकुड़, अप्रैल 23 -- प्रखंड के दुलमीडांगा गांव की स्वाति कुमारी ने झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 22 वां रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि के साथ उनका चयन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के पद पर हुआ है। स्वाति की इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी की लहर है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इसे उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम बताया है। उनके पिता स्वाधीन चंद्र साह जो सेवानिवृत्त प्रखंड कृषि पदाधिकारी हैं। और माता संगिता साह ने बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। स्वाति कुमारी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ब्लू बर्ड्स स्कूल पाकुड़ व सेन थॉमस स्कूल पतना बरहरवा से पूरी की है। इसके अलावा उन्होंने मैट्रिक व इंटर की पढ़ाई हजारीबाग से की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई सेंत कोलंबस कॉलेज हजारीबाग के अल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.