गिरडीह, अक्टूबर 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जेपीएससी की परीक्षा में सफल होनेवाले जमुआ प्रखंड के लताकी गांव निवासी जयंत सिन्हा को विजयादशमी के अवसर पर गुरुवार को सम्मानित किया गया है। पलोंजिया उच्च विद्यालय और नवडीहा उच्च विद्यालय के प्राचार्य श्यामदेव राय एवं ऋषिकांत सिन्हा ने गांव के सफल युवा जयंत को शॉल और बूके देकर सम्मानित किया। बताया कि जयंत सिन्हा ने जेपीएससी में 80वां रैंक लाकर पूरे गांव और समाज का नाम रोशन किया है। सम्मान के दौरान श्यामदेव राय ने कहा कि इस तरह के सम्मान से गांव के बाकी बच्चे मोटिवेट होंगे। यह केवल सफलता के लिए सम्मान नहीं, बल्कि तैयारी करने वाले युवाओं को प्रेरणा का कार्य करेगा। ऋषिकांत ने कहा कि जयंत ने समाज का नाम रोशन किया है। सम्मान कार्यक्रम में के बी सहाय, अजीत सिन्हा, सुरेन्द्र सिन्हा, मनोज सिन्हा, निरंजन सिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.