रांची, अगस्त 5 -- खूंटी, प्रतिनिधि। जेपीएससी एवं जेएसएससी की भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को रांची में आयोजित राज्यव्यापी छात्र मार्च में खूंटी के विद्यार्थियों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी की। प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी के नेतृत्व में खूंटी का प्रतिनिधिमंडल रांची पहुंचा। छात्र मार्च डीएसपीएमयू परिसर से अल्बर्ट एक्का चौक तक निकाला गया, जहां अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता, जवाबदेही और सीबीआई जांच की मांग उठाई। इस दौरान प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध भी दर्ज कराया गया। इस अवसर पर एबीवीपी के प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने कहा कि झारखंड का युवा वर्षों की मेहनत के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होता है, इसलिए भर्ती प्रक्रियाओं की निष्पक्षता पर उठे सवाल गं...