जेपीएससी में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में राजपुर बाजार में निकला मशाल जुलूस
चतरा, जुलाई 23 -- कान्हाचट्टी, प्रतिनिधि। जेपीएससी में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में मंगलवार की शाम राजपुर बाजार में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शाम 5 बजे से 7 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों, युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।प्रतिभागियों ने हाथों में मशाल लेकर राजपुर बाजार के विभिन्न मार्गों से शांतिपूर्वक मार्च किया और जेपीएससी की भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि योग्य अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए चयन प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: जेपीएससी कार्यालय घेराव में भाजयुमो ने दिखाई ताकत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.