गिरडीह, सितम्बर 6 -- गिरिडीह। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने जेपीएससी और जेएसएससी की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली, पेपर लीक और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की। सुरेश साव ने कहा कि साधारण परिवारों के माता-पिता अपनी जरूरतों में कटौती कर बच्चों की पढ़ाई, फीस, किताब और कोचिंग पर खर्च करते हैं। बच्चे भी वर्षों तक मेहनत कर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ऐसे में यदि परीक्षा व्यवस्था में अनियमितता के आरोप सामने आते हैं तो इससे केवल अभ्यर्थी ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों की उम्मीदें और वर्षों का त्याग भी प्रभावित होता है। यह भी पढ़ें- भर्ती परीक्...