जेपीएससी में अनियमितता के विरोध में जेएलकेएम ने दिया धरना
रांची, अगस्त 4 -- खूंटी, संवाददाता। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के बैनर तले मंगलवार को राज्यव्यापी आंदोलन के तहत खूंटी में उपायुक्त कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष कुमार ब्रजकिशोर ने किया। धरने में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर जेपीएससी एवं जेएसएससी की भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। धरना-प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने आरोप लगाया कि जेपीएससी एवं जेएसएससी की परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रियाओं में लगातार अनियमितताएं सामने आ रही हैं, जिससे युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। ब्रजकिशोर ने सरकार से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं भ्रष्टाचारमुक्त भर्ती प्रक्रिया लागू करने की मांग की। यह भी पढ़ें- भर्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.