जेपीएससी मामले में दोषियों पर होगी कार्रवाई, छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर : डॉ इरफान
जामताड़ा, अगस्त 9 -- स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की शुरुआत पूर्ववर्ती भाजपा शासनकाल से हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार को केवल 14वीं जेपीएससी परीक्षा की जांच तक सीमित नहीं रहना चाहिए। बल्कि राज्य गठन के बाद से 2026 तक आयोजित सभी जेपीएससी परीक्षाओं की सीआईडी से जांच कराई जानी चाहिए। इससे पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और दोषियों की पहचान हो सकेगी। स्वास्थ्य मंत्री शनिवार को जामताड़ा स्थित अपने आवासीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जेपीएससी में कथित अनियमितताओं की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कार्यकाल से हुई थी। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की व्यापक जांच होने से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सरकार मामले को गंभीरता से ले रही है और कार्रवाई भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.