जेपीएससी बैकलॉग परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट
रांची, मई 15 -- रांची, संवाददाता। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 के निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर शुक्रवार को समाहरणालय में सभी केंद्राधीक्षकों के साथ ब्रीफिंग की गई। इसमें अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) राजेश्वरनाथ आलोक ने आयोग के दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए परीक्षा संचालन में सतर्कता और अनुशासन बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। 17 मई को जिले के 64 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा आयोजित होगी। प्रशासन ने सभी केंद्रों पर सुरक्षा, यातायात, चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं की विशेष व्यवस्था की है। यह भी पढ़ें- 17 मई को जेपीएससी बैकलॉग प्रारंभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.