गढ़वा, जुलाई 23 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी के जिला प्रवक्ता गोरख नाथ चौधरी ने प्रेसवार्ता कर कहा कि झारखंड लोक सेवा आयोग की पीटी परीक्षा को लेकर उत्पन्न विवाद ने सरकार की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी है। उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी ने पहले ही घोषणा की थी कि अगर अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हुआ तो जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के साथ बापू वाटिका में बैठक कर आंदोलन की रणनीति बनाई गई थी। गोरखनाथ ने कहा कि परीक्षा प्रक्रिया पर लगातार गंभीर सवाल उठते रहे। परीक्षा से पहले हुई घटनाओं, जेपीएससी कार्यालय में हुई छापेमारी तथा हाल में चार लोगों की गिरफ्तारी ने पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- JPSC Exam Scam: डिप्टी कंट्रोलर और कंपनी निदेशक समेत 5 गिरफ्तार, मेन्स पर...