जेपीएससी परीक्षा रद्द करने के विरोध में सफल अभ्यर्थियों ने खोला मोर्चा, ऑक्सीजन पार्क पर धरने पर बैठे
रांची, अगस्त 11 -- रांची, विशेष संवादादता। जेपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र जहां पिछले 17 दिनों से जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में धरने पर बैठे हैं, वहीं दूसरी ओर जेपीएससी और बैकलॉग परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द किए जाने के विरोध में मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को सफल अभ्यर्थी ऑक्सीजन पार्क में धरने पर बैठ गए। उन्होंने परीक्षा रद्द करने के बजाय पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। धरने पर बैठे अभ्यर्थियों का कहना है कि यदि परीक्षा में किसी स्तर पर गड़बड़ी हुई है, तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लेकिन बिना जांच के पूरी परीक्षा रद्द करना उन अभ्यर्थियों के साथ अन्याय होगा, जिन्होंने पूरी ईमानदारी और मेहनत के दम पर परीक्षा में सफलता हासिल की है। अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा में बड़ी संख्या में ऐसे उम्मी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.