गुमला, अप्रैल 18 -- गुमला, प्रतिनिधि। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा-2025 को लेकर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल को दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।इसी क्रम में शनिवार को अपर समाहर्ता शशिन्द्र बड़ाइक की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें परीक्षा से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में सभी केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, दंडाधिकारियों की तैनाती और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा को तैयार...