बोकारो, अगस्त 4 -- झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा से जुड़े कथित नियुक्ति गड़बड़ी मामले की जांच तेज हो गई है। इसी क्रम में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) की टीम सोमवार को बोकारो पहुंची और बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में कार्यरत असिस्टेंट मैनेजर सनत प्रकाश की तलाश में सेक्टर-3सी स्थित उनके आवास पर छापेमारी की। यह भी पढ़ें- जेपीएससी एवं जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी मामले में सीआईडी एवं पलामू पुलिस ने की छापेमारीजांच कार्यवाही सीआईडी की कार्रवाई के दौरान सिटी डीएसपी राजीव रंजन और सिटी थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुदामा दास भी मौजूद थे। टीम ने सेक्टर-3सी स्थित आवास संख्या 315 की जांच की, लेकिन पता चला कि उक्त आवास करीब एक वर्ष से बंद पड़ा है। ऐसे में छापेमारी के दौरान जांच एजेंसियों को कोई विशेष सफलता नहीं म...