जेपीएससी-जेएसएससी में अनियमितताओं के विरोध में भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस
रांची, जुलाई 31 -- नामकुम, संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर खिजरी मंडल के सदाबहार चौक पर शुक्रवार शाम जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में मशाल जुलूस निकाला गया। मंडल अध्यक्ष समीर राय के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने कहा कि झारखंड के युवाओं के भविष्य के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। जेपीएससी और जेएसएससी जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आई कथित अनियमितताओं से लाखों अभ्यर्थियों के मन में अविश्वास पैदा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.