जेपीएससी-जेएसएससी पेपर लीक: मास्टरमाइंड के ससुर से सीआईडी ने एक घंटा की पूछताछ
गिरडीह, अगस्त 27 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। जेपीएससी-जेएसएससी पेपर लीक मामले में सीआईडी की टीम मंगलवार को फिर बेंगाबाद के हाथबोर गांव पहुंची। टीम ने इस मामले के कथित मास्टरमाइंड अभय तिवारी उर्फ मनोज तिवारी के ससुर विकास पांडेय से गहन पूछताछ की। इंस्पेक्टर कृष्णकांत पांडा के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम स्थानीय पुलिस के सहयोग से मंगलवार दोपहर को हाथबोर पहुंची थी। टीम ने विकास पांडेय से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। यह मामला अपराध अनुसंधान विभाग थाना कांड संख्या 01/2025 दिनांक 01/01/25, सुसंगत धारा 316(2)/318(2), 318(4)/61(2) बीएनएसएस एवं धारा 12(2)/12(3) झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम 2023 से जुड़ा है। इसी कांड के अनुसंधान के क्रम में सीआईडी ने पूछताछ की। जानकारी के अनुसार टीम ने अभय तिवारी से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। उसके संपर्क में रहनेवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.