गिरडीह, सितम्बर 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। जेपीएससी और जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले में सीआईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बेंगाबाद प्रखंड के चार सफल अभ्यर्थियों को सीआईडी ने नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। सीआईडी ने बेंगाबाद थाना पुलिस के सहयोग से बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा के सिजुआ, ताराटांड़ पंचायत के बड़ियाबाद, बदवारा पंचायत के मुरगुमी सहित एक अन्य गांव के अभ्यर्थियों के घर दो दिन पूर्व नोटिस तामिल कराया है। ये चारों जेएसएससी सीजीएल के सफल अभ्यर्थी बताए जा रहे हैं। हालांकि इस मामले में स्थानीय पुलिस कुछ भी बयान देने से परहेज कर रही है। बताया जाता है कि पेपर लीक मामले में बेंगाबाद के समीर उर्फ शालू की गिरफ्तारी के बाद सीआईडी ने यह बड़ी कार्रवाई की है。 यह भी पढ़ें- 500 ओएमआर शीट से छेड़छाड़ की; JPSC प्रकरण पर CID की केस डायरी मे...