साहिबगंज, अगस्त 2 -- जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षा में गड़बड़ी पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन: एबीवीपी साहिबगंज। एबीवीपी ने कहा है कि जेपीएससी-जेएसएससी सहित अन्य भर्ती परीक्षा में हुई अनियमितता पर अगर ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो फिर परिषद जोरदार आंदोलन करेगी। इसे लेकर रविवार को परिषद के अस्थायी कार्यालय में आयोजित पत्रकार सम्मेलन में परिषद के जिला संयोजक कविंद्र पासवान, प्रांत सोशल मीडिया संयोजक इन्द्रजीत साह, जिला कार्यालय मंत्री अंकुश कुमार व साहिबगंज नगर मंत्री चंदन कुमार गुप्ता ने आरोप लगाया कि जेपीएससी-जेएसएससी भर्ती प्रक्रियाओं में हुइ अनियमितता ने लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है। परिषद की मांग है कि दोनों भर्ती परीक्षा को तत्काल रद्द कर इसकी सीबीआइ जांच हो और फास्ट ट्रैक कोर्ट में दोषियों पर कानूनी कार्रवाई हो। जिन अभ्यर्...