जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली के आरोप, आजसू छात्र संघ ने मांगी आंदोलन की अनुमति
जमशेदपुर, अगस्त 31 -- जमशेदपुर। आजसू छात्र संघ ने जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्रों पर हुए हमले के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन की अनुमति मांगी है। पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि सरकार के खिलाफ प्रतीकात्मक पुतला दहन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने छात्रों पर हमला किया, जिसमें कई छात्र घायल हुए। संघ ने दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।संघ के अनुसार, 2 सितंबर को शाम पांच बजे साकची आमबागान से पैदल मार्च निकाला जाएगा, जो साकची गोलचक्कर होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचेगा। यह भी पढ़ें- आजसू दो को करेगी सरकार का पुतला दहन यहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.