जेपीएससी-जेएसएससी की परीक्षाओं में गड़बड़ी पर एबीवीपी मार्च
रांची, अगस्त 8 -- रांची, विशेष संवाददाता। जेपीएससी व जेएसएससी की परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के विरोध में एबीवीपी ने शनिवार को मार्च निकाला। डीएसपीएमयू से मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक दिया। इस पर प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने एबीवीपी के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रदेश संगठन मंत्री पशुपति उपमन्यु, प्रदेश जनजातीय प्रमुख पिंटू मुंडा, उज्ज्वल तिवारी समेत कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। हालांकि बाद में छोड़ दिया गया। परिषद ने इस कार्रवाई की निंदा की। प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी ने कहा कि परीक्षा में अनियमितताओं से हजारों विद्यार्थियों के भविष्य पर प्रश्नचिह्न लगा है। यह भी पढ़ें- JPSC-JSSC प्रोटेस्ट: रांची में CM आवास के पास झड़प, अनशन से एक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.