जेपीएससी-जेएसएससी की नि:शुल्क कोचिंग 21 सितंबर से
रांची, जुलाई 29 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक कोचिंग योजना के तहत जेपीएससी व जेएसएससी प्रतियोगी परीक्षा की नि:शुल्क कोचिंग के लिए विद्यार्थी 12 अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। 23 अगस्त को प्रवेश परीक्षी होगी और चार सितंबर को परीक्षा का परिणाम आएगा। वहीं, 15 सितंबर को दाखिले की प्रक्रिया होगी। 21 सितंबर से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। कोचिंग हज हाउस में दी जाएगी। झारखंड राज्य हज समिति के संयुक्त सचिव गुलाम समदानी ने बुधवार को निर्देश जारी किए। इसके लिए आवेदक को झारखंड का स्थानीय निवासी होना जरूरी है। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन स्थानीयता प्रमाण पत्र व अल्पसंख्यक समुदाय संबंधी घोषणा पत्र देना होगा। आवेदक ने स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की हो। आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष होनी चाहिए। किसी भी सरकारी-गैर सरकारी सेवा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.