गिरडीह, अगस्त 1 -- बगोदर, प्रतिनिधि। कथित जेपीएससी घोटाले को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बगोदर में शुक्रवार रात में मशाल जुलूस निकालकर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया। मौके पर उपस्थित भाजपा के वरीय नेता आशिष कुमार उर्फ बोर्डर ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगने वाले नेताओं ने आज झारखंड में हुए जेपीएससी घोटाले पर चुप्पी साध ली है। इससे वैसे नेताओं के दोहरा चरित्र जनता के सामने बेपर्दा हो गई है। उन्होंने कहा कि हजारों रुपए खर्च कर दिल्ली जाकर धरना देने वाले वैसे नेता रांची जाकर आंदोलन नहीं कर रहे। यह भी पढ़ें- भाजयुमो ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन नीट पेपर लीक के आरोपी पर सवाल ...