जेपीएससी गड़बड़ी में बीएसएल के असिस्टेंट मैनेजर की तलाश
धनबाद, अगस्त 4 -- झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की 14वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा से जुड़े कथित नियुक्ति गड़बड़ी मामले की जांच तेज हो गई है। रांची सीआईडी की टीम ने सोमवार को बोकारो स्टील प्लांट के असिस्टेंट मैनेजर सनत प्रकाश के धनबाद के सरायढेला स्थित फ्लैट और बोकारो सेक्टर-3सी स्थित घर में दबिश दी। दोनों जगहों पर सनत प्रकाश नहीं मिला। धनबाद में बलियापुर रोड स्थित वीटी इंफ्रा के छठी मंजिल पर रहने वाले जय सिंह के पुत्र सनत प्रकाश के भाई आदित्य प्रकाश से सीआईडी ने घंटों पूछताछ की। फ्लैट की भी छानबीन की गई। वहीं बोकारो के सेक्टर-3सी स्थित सनत का आवास बंद पाया गया। यह भी पढ़ें- जेपीएससी नियुक्ति गड़बड़ी जांच में बोकारो पहुंची सीआईडी, बीएसएल के असिस्टेंट मैनेजर की तलाश में छापेमारी सीआईडी के साथ धनबाद में सरायढेला इंस्पेक्टर मंजीत कुमार और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.