रांची, मई 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। जेपीएससी द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2023 रविवार को रांची के 15 केंद्रों पर आयोजित हुई। इस परीक्षा में लगभग सात हजार अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की ओर से काफी सख्ती रही। परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू की गई थी, जिसमें ग्रुप में लोगों के एकत्रित होने पर रोक लगी थी। परीक्षा केंद्रों पर भी अभ्यर्थियों की कड़ाई से जांच की गई। केंद्रों के बाहर सुरक्षा जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा के लिए केंद्र में सुब...