जमशेदपुर, अप्रैल 14 -- जमशेदपुर। झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2025 अर्थात झारखंड प्रशासनिक सेवा परीक्षा रविवार 19 अप्रैल को होगी। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। पूर्वी सिंहभूम जिले में भी इसके लिए 60 परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं। ये सभी केन्द्र जमशेदपुर शहरी क्षेत्र में हैं। इस परीक्षा में कुल 26,736 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिला प्रशासन इस परीक्षा को लेकर बड़ी संख्या में मजिस्ट्रेट और पुलिस कर्मियों की नियुक्ति करेगा। यह भी पढ़ें- गुमला में 19 को 12 केंद्रो पर होगी जेपीएससी परीक्षा, प्रशासन अलर्ट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.