जेपीएससी एवं जएसएससी पेपर लीक के विरोध में मशाल जुलूस
रामगढ़, अगस्त 1 -- बरकाकाना, निज प्रतिनिधि। झारखंड में जेपीएससी एवं जेएसएससी पेपर लीक के विरोध में भाजपा ने शुक्रवार रात नया नगर बरकाकाना में मशाल जुलूस निकाल कर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। भारतीय जनता पार्टी बरकाकाना मंडल के अध्यक्ष नूतन कुमार महतो के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। यह जुलूस घुटवा, नया नगर, थाना चौक से प्रारंभ होकर दो नंबर गेट में समाप्त हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, छात्र और छात्राओं ने भाग लेकर पेपर लीक के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि बार-बार पेपर लीक की घटनाओं से युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- जेपीएससी घोटाले के विरोध में भाजपा का बगोदर में मशाल जुलूस प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर प्रश्नच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.