रांची, अप्रैल 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) द्वारा आयोजित सहायक वन संरक्षक मुख्य परीक्षा के प्रश्नपत्र में पाई गई व्यापक अशुद्धियों पर आजसू पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद करे, जेपीएससी अध्यक्ष को तत्काल बदला जाए और जेपीएससी की पूरी प्रक्रिया की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित की जाए। उन्होंने कहा कि जेपीएससी द्वारा 19 अप्रैल को संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) ली जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाए कि उसके प्रश्नपत्रों में गलती दोहराई नहीं जाए। उन्होंने कहा कि जेपीएससी की गरिमा कायम रखना राज्य सरकार का दायित्व है, क्योंकि इसके माध्यम से राज्य संचालन के लिए कार्यपालिका तंत्र आकार ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.