पिथौरागढ़, फरवरी 2 -- थल। मां कोकिला कोटगाड़ी खेल मैदान गैलथी में जेपीएल प्रीमियम क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। मैच का फाइनल मुकाबला कोटगाड़ी और भांतड के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट सुरेन्द्र गंगोला, जिला पंचायत सदस्य बिमला देवी ने किया। इस दौरान मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए कोटगाड़ी टीम ने मैच अपने नाम किया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व नगद धनराशि देकर सम्मानित किया। यहां भाजपा नेता दिनेश आर्य, करम राम, मोहित महरा, सुनील डसीला, उमेद कार्की, केशर महरा, आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप रावत, डिगर रावत, जितेंद्र रावत, चंचल रावत मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.