फतेहपुर, जनवरी 25 -- विजयीपुर। क्षेत्र के जगतपुर लोधौरा में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को तीन मुकाबले हुए। पहला मैंच गढीवा और नितिन इलेवन लोधौरा के बीच हुआ। गढ़ीवा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 135 रनों का लक्ष्य दिया। लोधौरा की नितिन इलेवन सात ओवरों में 85 रनों पर आलआउट हो गई। दूसरा मैच सांतो जोगा और नवनीत इलेवन टेसाही खुर्द के बीच हुआ। नवनीत इलेवन ने बल्लेबाजी करते हुए 95 रनों का टारगेट दिया। सांतो जोगा की टीम 87 बना पाई और आठ रनों से हार गई। तीसरा मैच सरौली मनीष इलेवन व खखरेरु के बीच हुआ। खखरेरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बनाएं। सरौली ने सात ओवरों में ही जीत दर्ज की। यहां ओझा सिंह, मिथुन सिंह, अमन सिंह, अनुज यादव, संदीप सिंह, बड़े मुन्ना मिश्र, अनूप सिंह सहित दर्शक रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.