सिमडेगा, अप्रैल 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। जमशेदपुर में चार अप्रैल से शुरू हो रहे जमशेदपुर प्रीमियम लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए सिमडेगा से क्रिकेट टीम शुक्रवार को रवाना हुई। टीम पायवॉयड क्रिकेट क्लब के मैनेजर और कोच के साथ 15 सदस्यीय बालकों की अंडर 15 क्रिकेट टीम बस स्टैंड से जमशेदपुर के लिए रवाना हुई। सभी बच्चे कल से जमशेदपुर के बिरसा स्टेडियम में होने वाले जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगे। टीम को नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक रिंकू, सांसद नगर प्रतिनिधि सतेंद्र रोहिल्ला, कांग्रेस नेता तनवीर आलम, जेएससीए बोर्ड मेंबर श्रीराम पुरी, सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव तौकीर उस्मानी सहित एसोसिएशन के तस्सु, आशीष शास्त्री आदि ने शुभकामनाएं देकर रवाना किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...