जेन वी फेस्टिवल के रूप में शुरू हुआ नमो बुक फेस्ट
वाराणसी, अक्टूबर 8 -- वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पदों पर 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में बुधवार से दो दिवसीय नमो बुक फेस्ट (जेन वी फेस्टिवल) शुरू हुआ। जेन वी को भाजपा ने 'जेन विकसित' नाम दिया है यानी वह युवा पीढ़ी जो विकसित भारत का विजन रखती है। फेस्ट में प्रधानमंत्री के जीवन, नीतियों, नेतृत्व और शासन मॉडल पर 500 से ज्यादा पुस्तकें प्रदर्शित की गई हैं। पहले दिन 'ऑपरेशन सिंदूर', 'विकसित भारत-2047', 'मोदी मैजिक', 'क्रंच टाइम', 'नरेंद्र मोदी का सैन्य प्रेम', 'द फोर अटेम्प्ट्स' जैसी किताबों में दर्शकों ने खासी रूचि दिखाई। स्टॉल पर मौजूद स्वयंसेवकों से किताबों के बारे में जानकारी ली। इतनी पुस्तकें देखकर भी लोग आश्चर्यचकित रह गए। यह भी पढ़ें- Khagaria News: प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.