जेन-जी सरकार का इलाज करेंगे : राकेश टिकैत
बागपत, अक्टूबर 12 -- बागपत। दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शन को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ये जेन-जी सरकार का इलाज करेंगे। आंदोलन को दबाने की कोशिश की जा रही है। यदि आंदोलनकारियों के साथ मारपीट की गई और उन्हें डराने का प्रयास हुआ तो आंदोलन और तेज होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि आंदोलन को निजी लोगों के जरिए दबाने की कोशिश के परिणाम गंभीर हो सकते हैं। दरअसल, राकेश टिकैत सोमवार को बड़ौत में देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह की रस्म पगड़ी के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान दिल्ली में चल रहे प्रोटेस्ट को लेकर पूछे गए सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि यह अत्याचार है और आंदोलन को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलनकारियों के घरों को चिह्नित कर उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.