नई दिल्ली, जुलाई 25 -- दिल्ली के जंतर-मंतर पर बीते 36 दिनों से जारी कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बाद केंद्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार दोपहर को अपना इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने इसका पूरा श्रेय भारत की जेन-जी पीढ़ी को दिया और कहा कि भारत के विश्वगुरु होने का मतलब हमारी जेन-जी पीढ़ी ने समझाया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रतिक्रिया देते हुए गीतांजलि ने लिखा, 'भारत के 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है, अगर किसी ने यह समझाया है तो वह हमारी 'जेन-जी' (Gen Z) पीढ़ी ही है। उन्होंने सनातन धर्म को बगैर बड़े-बड़े उपदेशों के अपने जीवन में अपनाया है। बगैर नफरत के साहस, बगैर हिंसा के मजबूती और बगैर अंध भक्ति के देश भक्ति।' यह भी पढ़ें- ...तो ...