वाराणसी, अगस्त 25 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। जेन-जी के बाद अब जेन-अल्फा को भी लोकतंत्र के प्रति जागरूक करने की पहल कर दी गई है। केंद्रीय चुनाव आयोग की तरफ से जारी 'इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब' (ईएलसी) के गठन के निर्देश का अनुपालन बनारस के माध्यमिक स्कूलों में शुरू कर दिया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम दस विद्यालयों में ईएलसी का गठन होना है। हर स्कूल की ईएलसी में 25 सदस्य होंगे। केंद्रीय चुनाव आयोग के अनुसार इस ईएलसी का काम छात्रों के बीच लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं की समझ, चुनावी गतिविधियों, ईवीएम की कार्यप्रणाली के अलावा दुष्प्रचार और अफवाहों को लेकर जागरूकता फैलाना होगा। यह भी पढ़ें- एक ही वोटर लिस्ट से सभी चुनाव संभव नहीं, जब तक सरकार...सीईसी ज्ञानेश कुमार बोले लोकतंत्र के महत्व और चुनावों की गंभीरता से भी युवा विद्यार्थी रूबरू हो...