लखनऊ, अक्टूबर 2 -- लखनऊ। वरिष्ठ संवाददाता शिक्षा, रोजगार और लोकतंत्र को बचाने के सवालों को लेकर शुरू हुई जस्टिस मोर्चा की जेन जी कनेक्ट यात्रा के दूसरे दिन लखनऊ में नागरिक मार्च निकाला गया। यह भी पढ़ें- CJP Mumbai Protest Live: कॉकरोच पार्टी का प्रदर्शन, मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजामनागरिक मार्च के दौरान जस्टिस मोर्चा के सुधांशु बाजपेई के नेतृत्व में स्कूलों, कॉलेजों और कोचिंग संस्थानों के छात्रों एवं युवाओं ने शिक्षा और रोजगार के मुद्दे पर सरकार विरोधी नारेबाजी की। दो अक्तूबर को गांधी जयंती के मौके पर परिवर्तन चौक से दोपहर दो बजे नागरिक मार्च निकाला गया। पुलिस ने मार्च को रोककर प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर ईको गार्डन स्थित धरना स्थल पर पहुंचाया। यह भी पढ़ें- यह खबर उतनी ही झूठी है जितना ज्ञानेश कुमार का., अभिजीत दीपके की हिरासत पर C...