जेन-जी और जेन-अल्फा को संस्कारित करने की जिम्मेदारी काशी की
वाराणसी, अगस्त 22 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। यूपी विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जेन जी और जेन अल्फा भारत के भविष्य हैं, इन्हें संस्कारित करने की जिम्मेदारी काशी की है। उन्होंने यह बात फेडरेशन ऑफ होटल एवं रेस्टोरेंट एसोशिएशन्स ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के तीन दिवसीय 56वें वार्षिक सम्मलेन 'अनंत काशी' के शुभारंभ सत्र में कही। शुक्रवार को नदेसर स्थित होटल ताज में महाना ने कहा कि काशी विश्व की सबसे प्राचीनतम जीवंत नगरी है। अतिथि देवो भवः कहकर हम मेहमानों को देव स्वरूप मानते हैं। यह भी पढ़ें- काशी में आज से तीन दिनों तक पर्यटन के विकास पर मंथन सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत विशिष्ट अतिथि लाओस पीपुल ऑफ डेमेक्रेटिक रिपब्लिक के भारत में राजदूत विथाया जायावोंग ने कहा कि भारत और लाओस को बुद्धिज्म एक साथ जोड़ता है। बनारस उसमें एक अहम कड़ी है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.