नई दिल्ली, जुलाई 16 -- नेपाल की संसद की नेशनल असेंबली में बुधवार को प्रधानमंत्री बालेन शाह की शासन शैली की तीखी आलोचना की गई। जनता समाजवादी पार्टी (JSP) के वरिष्ठ नेता और नेशनल असेंबली के सदस्य महंथ ठाकुर ने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए उनकी तुलना तानाशाह एडॉल्फ हिटलर से कर दी और उनकी सरकार के कामकाज पर गंभीर आपत्ति जताई। संसद की बैठक के दौरान महंथ ठाकुर ने शाह के नेतृत्व वाले प्रशासन को पूरी तरह अकुशल और विफल करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में नाकाम रही है। महंथ ठाकुर ने सदन में प्रधानमंत्री पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा, "हम उन्हें क्या पुकारें? नेपाली तानाशाह या नेपाली हिटलर? वह नेपाली हिटलर बन चुके हैं। वे जो कुछ भी कहते हैं, उसे ही परम सत्य माना जाता है। वे जो भी आदेश जा...