जेन जी आंदोलन शिक्षा सुधार और लोकतंत्र की लड़ाई को आगे बढ़ाएगा : आफरीन
पटना, अगस्त 8 -- आइसा की उपाध्यक्ष सबा आफरीन ने कहा कि जेन जी आंदोलन शिक्षा सुधार और लोकतंत्र की लड़ाई को आगे बढ़ाएगा। इस आंदोलन ने सरकार की बांटने की नीति का पर्दाफाश किया है। छात्रों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर संघर्ष किया। यह आंदोलन केवल तत्कालीन मांगों तक सीमित नहीं है। सबा आफरीन शनिवार को आईएमए हॉल में ऑल इंडिया पीपुल्स फोरम (एआईपीएफ) के बैनर तले 'प्रतिरोध का नया स्वर, लोकतंत्र की नई उम्मीद' विषय पर आयोजित परिचर्चा को संबोधित कर रही थीं। परिचर्चा में जेन जी आंदोलन के नेताओं एवं आंदोलन में शामिल कई छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और आंदोलन के दौरान हुए पुलिसिया दमन, शिक्षा व्यवस्था की बदहाली और लोकतांत्रिक अधिकारों के सवाल पर अपनी बातें रखी। यह भी पढ़ें- Siwan News भाकपा माले का 11 अगस्त को निकलेगा मार्च आंदोलन को आगे ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.